Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार प्राचीन स्वरूप में चरणबद्ध तरीके से पुनः होगी विकसित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार प्राचीन स्वरूप में चरणबद्ध तरीके से पुनः होगी विकसित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 19/11/2022
WhatsApp Image 2022-11-19 at 7.23.21 PM

अल्मोड़ा। अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा प्रवास के दौरान आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा विकासखण्ड के हवालबाग में जिला प्रशाासन द्वारा आयोजित आजीविका महोत्सव-2.0 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आर0बी0आई0) में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया और किये जा रहे गतिविधियों व उद्यमियों से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने आजीविका महोत्सव में लगाये गये विभिन्न स्वयं सहायता समूहों व विभागीय योजनाओं के स्टॉलों का मौके पर जाकर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की और बनाये गये उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका महोत्सव प्रदेश, स्थानीय, स्टार्ट-अप से कार्य शुरू करने वाले, स्वरोजगार से जुड़े लोगो व स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करता है और आजीविका का साधन भी उपलब्ध कराता है। इस दौरान उन्होंने इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी के सिद्धांत पर कार्य करने के मंत्र को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो लोकल फॉर वोकल का मंत्र है उसको भी सार्थक करने का महोत्सव है। उन्होंने इस महोत्सव में आये उद्यमियों, स्टार्ट-अप, होम-स्टे, स्थानीय उत्पाद बनाने वाले, समूहों से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनायें दी और कहा कि निश्चित रूप से हम आजीविका के क्षेत्र में और आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पिछले दिनों उन्होंने पूरे देशवासियों से आह्वान किया था कि अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वे जो भी धनराशि खर्च करते है उसका पांच प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों को खरीदने में व्यय करें। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से स्थानीय उत्पाद बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की 234 करोड़ की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं। उन्होंने मेडिकल कालेज के लिए आवंटित धनराशि के लिए प्रधानमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम 2025 तक उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प ले रहे है। उन्होंने सभी से कहा कि वे लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमी बनें। उन्होंने इस आयोजित आजीविका महोत्सव के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रगति की ओर बढ़ रहा है और हम लोग अजीविका के क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं की जिनमें अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाजार को प्राचीन स्वरूप में चरणबद्ध तरीके से पुनः विकसित किया जायेगा, महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का जीर्णोद्वार किया जायेगा, विधानसभा रानीखेत में एन0आई0सी0यू0 यूनिट, सी0टी0 स्कैन मशीन, एम0आर0आई0 मशीन स्थापित की जायेगी। विकासखण्ड धौलादेवी के गुणादित्य में बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, सोमेश्वर में पौराणिक मन्दिर जयन्ती जंयतकोट में विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज का नाम शहीद बिशन सिंह बोरा के नाम पर किया जायेगा, द्वाराहाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानकानुसार अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा, विकासखण्ड चौखुटिया में गरसारी तोक दंगोलिया क्षेत्र में मोबाईल टॉवर स्थापित किया जायेगा, सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शिव मन्दिर भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यकरण कार्य किया जायेगा, मानिला फारेस्ट बंगले का पुर्ननिर्माण व आधुनिकरण किया जायेगा, द्वाराहाट में मिल्टा मार्ग का पुर्ननिर्माण कार्य किया जायेगा। सोमेश्वर में सुनियाकोट-सोनकोटुली मोटर मार्ग का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 29804.96 लाख रू0 की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया जिनमें 3931.61 लाख रू0 की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 25873.35 लाख रू0 की योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें विधानसभा क्षेत्र सल्ट में स्वास्थ्य उप केन्द्र मटकानी (विकासखण्ड स्याल्दे) का भवन निर्माण कार्य लागत 45.00 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज भीताकोटखाल में कक्षा कक्ष निर्माण लागत 57.55 लाख रू0 है। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के राजकीय इण्टर कालेज मनसारीनालाचौड़ा में 04 कक्षा-कक्ष एवं चाहरदीवारी लागत 139.59, स्वास्थ्य केन्द्र सूरी (विकासखण्ड ताड़ीखेत) का भवन निर्माण कार्य लागत 45.00 लाख रू0, पातलीबगड़-गणनाथ मोटर मार्ग के किमी 8 से पोखरी-थपनिया मोटर मार्ग लागत 274.12 लाख रू0 है। विकासखण्ड अल्मोड़ा में राजकीय इण्टर कालेज बाड़ेछीना में कक्षा-कक्ष एवं प्रयोगशाला निर्माण लागत 184.62 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज धौलछीना में कक्षा-कक्ष एवं प्रयोगशाला निर्माण लागत 161.22 लाख रू0, आर्मीगेट से रैलाकोट मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 346.54 लाख रू0, पेटशाल में डुंगरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 316.41 लाख रू0, ई0वी0एम0 एण्ड वी0वी0पैड के गोदाम का निर्माण कार्य लागत 334.41 लाख रू0, जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा मरम्मत/पुर्ननिर्माण कार्य लागत 91.24 लाख रू0 है। विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के जिला योजना अन्तर्गत राजकीय होम्यौपैथिक चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य लागत 54.58 लाख रू0, सामूहिक सिंचाई सोलर पम्प योजना निर्माण दन्तोला विकासखण्ड चौखुटिया लागत 10.00 लाख रू0, माडकुवाखाल में गूल हैंड निर्माण लागत 10.00 लाख रू0 है। विधानसभा जागेश्वर के क्यौरोनगर (दुर्गानगर) से अनोली मोटर मार्ग लागत 338.42 लाख रू0, बाराकूना से चेल्थी मोटर मार्ग लागत 232.72 लाख रू0, मन्थागर से बानठौक मोटर मार्ग निर्माण लागत 779.89 लाख रू0, एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर, फल्याट, धौलादेवी लागत 43.66 लाख रू0, जैंती-पीपली मोटर मार्ग से सेल्टाचापड मोटर मार्ग 4-5 मी0 से 30 मी0 स्पान स्टील गार्डर सेतु का निर्माण लागत 151.42 लाख रू0 है। विधानसभा रानीखेत के ताड़ीखेत से पीपली मोटर मार्ग में अपग्रेडेशन कार्य लागत 315.22 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उन योजनाओं में विधानसभा सल्ट के जी0आई0सी0 मछोड़ में भवन निर्माण कार्य लागत 396.81 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज पैंसिया में भवन निर्माण कार्य लागत 396.81 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज मछोड़ में खेल मैदान का निर्माण कार्य लागत 99.03 लाख रू0, राजकीय खाद्यान्न गोदाम सराईखेत का निर्माण कार्य लागत 58.73 लाख रू0, विकासखण्ड स्याल्दे के आवासी भवन टाईप-4 का निर्माण कार्य लागत 43.99 लाख रू0, भिकियासैंण से मरचूला तक रामगंगा नदी के किनारे के क्षेत्र में एंग्गिल हब के रूप में विकसित करने का कार्य लागत 124.88 लाख रू0 है। विधानसभा सोमेश्वर के राजकीय कन्या इण्टर कालेज शीतलाखेत के भवन के छत एवं कक्षा-कक्षांे की मरम्मत का कार्य लागत 158.74 लाख रू0, Renovation and Maintenance of Irrigation Scheme Via HDPE Pipe Conveyance System (sirta) लागत 28.42 लाख रू0 है। विधानसभा अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना आर्युवैदिक एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य लागत 9144.58 लाख रू0, सोबन सिंह जीना आर्युवैदिक एवं शोध संस्थान के बेस चिकित्सालय के परिसर का निर्माण कार्य लागत 14305.25 लाख रू0, स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ीकरण का कार्य लागत 429.11 लाख रू0, installation of cluster irrigation project HDPE Pipe Conveyance System (Mangalta) लागत 20.90 लाख रू0 है। विधानसभा द्वाराहाट के राजकीय कन्या इण्टर कालेज चौखुटिया में कक्षा हॉल का निर्माण कार्य लागत 117.52 लाख रू0, राजकीय खाद्यान्न गोदाम चौखुटिया का निर्माण कार्य लागत 87.88 लाख रू0, बग्वालीपोखर में रामलीला मैदान का विस्तारीकरण, चाहरदीवारी व मंच का निर्माण कार्य लागत 90.89 लाख रू0 है। विधानसभा जागेश्वर में खड़ियानौला लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण कार्य लागत 99.19 लाख रू0 है। आजीविका महोत्सव के दौरान 21.83 करोड़ रुपए के लोन भी वितरित किए गए, जिसके डमी चैक भी मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए। इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए लगभग 234 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज में जन सुविधाओं का विकास होगा जिससे यहां के लोगों को बहुत लाभ मिलेंगे।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस आजीविका महोत्सव में विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह माहरा, महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, गोविन्द सिंह पिलख्वाल, अनिल साही, कुन्दन लटवाल, जिलाधिकारी वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लव जिहाद का आरोपी फरार, गिरफ्तारी पर इनाम घोषित
Next: पत्रकार के विरूद्ध झूठी एफआईआर दर्ज करने पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का कड़ा विरोध

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.09.04_11zon
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 16.53.48_11zon
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.