Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा को मिली 7 नई गौशालाएं, जिलाधिकारी के प्रयास लाए रंग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा को मिली 7 नई गौशालाएं, जिलाधिकारी के प्रयास लाए रंग

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में निराश्रित गौवंश की समस्या को लेकर लंबे समय से चले आ रहे प्रयास अब रंग लाए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर सरकार ने जिले के लिए सात गौशालाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन सभी गौशालाओं को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी भी मिल चुकी है। जिलाधिकारी पांडेय ने बताया कि लंबे समय से जिले में निराश्रित गायों के कारण किसान परेशान थे। फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे कई किसानों ने खेती करना तक छोड़ दिया था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी लोगों ने सबसे बड़ी समस्या के रूप में निराश्रित पशुओं का मुद्दा उनके सामने रखा। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने शासन को प्रस्ताव भेजे और व्यक्तिगत रूप से उच्चाधिकारियों से संपर्क कर जिले की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके फलस्वरूप शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अंतर्गत अल्मोड़ा के लिए सात गौशालाएं स्वीकृत की हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन गौशालाओं के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 229.5 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। कार्यदायी संस्थाओं को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। गौशालाओं के निर्माण से न केवल निराश्रित पशुओं को आश्रय मिलेगा, बल्कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलें भी सुरक्षित रह सकेंगी। स्वीकृत गौशालाएं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी, जिनमें विकासखंड द्वाराहाट के ग्राम ऐना, भैंसियाछाना का ग्राम डालाकोट, भिकियासैंण के ग्राम रिखाड़, ताकुला का ककराड़, राजकीय चारा प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा अल्मोड़ा, कसानीखेत जैखाल देघाट में गौ सुरक्षा समिति तथा मासी में गायत्री ट्रस्ट शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगें
Next: बाड़ेछीना में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.