Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
IMG_20221118_150637

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की एक तैयारी बैठक आज सांसद कार्यालय शैलेश होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में 19 नवंबर व 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री के स्वागत व कार्यकर्ता बैठक व विभिन्न संगठनों से मुख्यमंत्री की भेंट वार्ता को लेकर तैयारियां की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दूसरे कार्यकाल का पहला दौरा है, इसमें वह हवालबाग में आजीविका महोत्सव का शुभारंभ करेंगे तथा उसके पश्चात सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से व विभिन्न संगठनों से वार्ता करेंगे। उसके पश्चात मल्ला महल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी नगर के स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और उसके पश्चात लमगड़ा मंडल के डोल आश्रम में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, गोविंद सिंह पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, किरण पंत, चंपा पांडे, मनोज जोशी, संजय साह, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, सभासद अमित शाह, अर्जुन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, राहुल बिष्ट, देवाशीष नेगी, हरीश कनवाल, मनीष जोशी, महेश बिष्ट, ललित जोशी, नरेंद्र आगरी, राजेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, हितेश नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी 19 और 20 नवम्बर को अल्मोड़ा में, यह रहेगा कार्यक्रम
Next: अभद्रता किए जाने पर विवि शिक्षकों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.