Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देवभूमि उद्मिता योजना :  मुख्यमंत्री धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देवभूमि उद्मिता योजना :  मुख्यमंत्री धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 10/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उच्च शिक्षा विभाग की ओर चलाई आ रही देवभूमि उद्मिता योजना के तहत मंगलवार और बुधवार को दून विश्वविद्वालय में दो दिवसीय मेगा स्टॉर्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग में उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी/ सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखण्ड राज्य के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमी पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान , अहमदाबाद के साथ हुए एमओयू के तहत पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21266 छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। अब योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे मेगा स्टार्टअप समिट में योजना के तहत पंजीकृत छात्र – छात्राओं के 60 से अधिक प्रॉडक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीते एक साल में सात छात्र छात्राओं के पैटेंट आवेदन हो चुके हैं, जिसमें एक एक पंजीकृत भी हो चुका है।
योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों के 185 संकाय सदस्यों को मेंटर के रूप में विकसित किया है, साथ ही उद्यमशीलता जागरूकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अब तक 75 दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिनमें 12,300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवभूमि उद्यमिता केंद्रों की स्थापनाः छात्रों और स्थानीय युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान करने हेतु, राज्य भर में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह नव उद्यमियों को उनके विशिष्ट क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए, पिछले वर्ष 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। योजना के अंतर्गत कुल 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने हैं।इस मौके पर उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक सुनील शुक्ल भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरणविद् जंगली को मिला भारत गौरव पुरस्कार
Next: रायपुर फ्रीज जोन से बाहर नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : कॉंग्रेस

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.