Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

RNS INDIA NEWS 13/01/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया है। ईडी ने सीएम केजरीवाल को चौथी बार समन तब जारी किया जब वे 3 जनवरी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी के जारी समन को गैरकानूनी बताया था और कहा था कि समन का एकमात्र उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार करना है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने 2 नवंबर और 21 दिसंबर को भी ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। वहीं, पार्टी दावा करती आई है कि दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि इस तरह के दावे को ईडी ने अफवाह बताया था। बीते साल अप्रैल में इस मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ की थी, लेकिन एजेंसी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था।
ईडी के सहायक निदेशक को संबोधित एक पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से राज्यसभा के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है। नामांकन शुरू हो गया और मतदान 19 जनवरी को होगा। दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीटें आवंटित की गई हैं और मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म होगा। दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के चलते वह गणतंत्र दिवस के लिए कई कार्यक्रमों और समारोहों की योजना और तैयारियों में भी काफी व्यस्त रहते हैं।
आप ने दावा किया था कि समन केजरीवाल को गिरफ्तार करने के इरादे से जारी किया गया था। मुख्यमंत्री ने ईडी पर उनके नोटिस के जवाब में पहले दी गई विस्तृत दलीलों को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कहा जाने लगा था कि इस मामले में ईडी एक और नोटिस भेज सकती है या फिर वारंट के लिए कोर्ट का रुख कर सकती है। अभी केजरीवाल के पास ईडी द्वारा किसी भी संभावित गिरफ्तारी को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और अग्रिम जमानत मांगने का विकल्प भी है। ईडी इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम के उपनल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Next: राशिफल 14 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.