Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम आवास कूच के दौरान धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़
  • देहरादून

सीएम आवास कूच के दौरान धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
26 (15)

देहरादून। विपक्ष के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीएम आवास पर धरना देने जा रहे कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़बेहड़ को पुलिस ने जबरन रोक लिया। कैंट रोड पर हाथीबड़कला मैं बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से नाराज बेहड़ वही सड़क पर धरना देकर बैठ गए। एक घंटे बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके पर आए नायब तहसीलदार जसपाल राणा को ज्ञापन सौप कर धरना खत्म किया। बेहड़ के सीएम आवास धरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस के रोकने पर बेहड़ का गुस्सा भड़क गए। थोड़ी नोकझोंक के बाद बेहड़ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि के साथ वहीं धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलने पर तत्काल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी हाथीबड़कला पहुंच गए। कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। बेहड़ ने कहा कि किच्छा में हाल में कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस सरकार और भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रहीं है। सीएम को भी इसकी जानकारी दी गई,लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
माहरा ने कहा भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है। सरकारी मशीनरी के बल पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस किसी से घबराने वाली नहीं है। सदन से लेकर सड़क तक जनहित मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। यदि बेहड़ की शिकायतों पर कार्रवाई न हुई तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी। दून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में मद में डूबी भाजपा सरकार निरकुंश हो गई है। उसे जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं हैं। कांग्रेस जनहित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पार्षद अर्जुन सोनकर, मनीष नागपाल,  गौतम डोगरा आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने दिया विधानसभा के सामने धरना
Next: संस्थान और उसके संचालक का एकाउंट बनाकर डाली फर्जी पोस्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.