Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर एवं चारा-साइलेज विषय पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर एवं चारा-साइलेज विषय पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, हिमोत्थान (रीप) के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक इकाई द्वारा गठित समूहों के माध्यम से समावेशी संकुल विकास एवं ग्रामीण उद्यम विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला स्वायत्त सहकारिताओं से जुड़े प्रगतिशील कृषकों हेतु आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर’ एवं ‘चारा व साइलेज’ जैसे अत्यंत प्रासंगिक विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। बदलते जलवायु परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए इन प्रशिक्षणों के माध्यम से कृषकों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल एवं लाभकारी कृषि विधियों से सशक्त किया जाएगा। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु गत दिवस विकास भवन अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वैज्ञानिक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य, डेयरी एवं रेशम), जिला परियोजना प्रबंधक रीप, सहायक प्रबंधक (लाइवलीहुड व वैल्यू चेन) रीप समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बैठक में संबंधितों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रुपरेखा यथाशीघ्र तैयार की जाए तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इन्हें क्रियान्वित किया जाए। साथ ही, प्रशिक्षण उपरांत कृषकों द्वारा प्रक्षेत्र में किए जाने वाले जलवायु अनुकूल कृषि प्रयासों की सतत निगरानी और तकनीकी सहायता भी सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैराड़ में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान
Next: प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की आड़ में अवैध हॉस्टल, मानसिक रूप से असक्षम बच्चों के यौन शोषण का मामला उजागर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.