Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीजेआई यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर, केंद्र सरकार ने भेजा पत्र- अपना उत्तराधिकारी चुनें
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सीजेआई यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर, केंद्र सरकार ने भेजा पत्र- अपना उत्तराधिकारी चुनें

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
SupremeCourtofIndia

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने देश के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर केंद्र की ओर से चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से यह पत्र शुक्रवार सुबह ही यूयू ललित को भेजा गया है।
जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सीजीआई के बाद सबसे सीनियर न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में सबसे सीनियर जस्टिस को नामित करते हैं। इस परंपरा के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस हो सकते हैं।
गौरतलब है कि इस साल विभिन्न हाई कोर्ट्स में अब तक 153 न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट में गुरुवार को 6 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। ऐसी सूचना है कि सरकार जल्दी ही बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय में लाने पर फैसला कर सकती है। अगर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट में लाया जाता है तो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढक़र 30 हो जाएगी। एससी में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों के 34 पद स्वीकृत हैं।
चीफ जस्टिस ललित के बारे में आपको बता दें कि यह देश के ऐसे दूसरे चीफ जस्टिस हैं, जो सुप्रीम का जज बनने से पहले किसी हाई कोर्ट के जज नहीं थे। वह वकील से सीधे इस पद पर पहुंचे थे। इससे पहले जस्टिस एसएम सीकर के नाम यह उपलब्धि थी, जो 1971 में देश के 13वें चीफ जस्टिस थे। जस्टिस ललित देश के नामी वकीलों में से एक रहे हैं और उन्हें 13 अगस्त, 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति मिली थी। तब से अब तक वह सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम पुष्कर सिंह धामी 08 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग दौरे पर
Next: एक और अंकिता: शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.