Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिविल सर्विसेज की निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए 31 जुलाई को होगी परीक्षा
  • पौड़ी

सिविल सर्विसेज की निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए 31 जुलाई को होगी परीक्षा

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सीविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारियों के लिए निशुल्क कोचिंग की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी। इसके लिए प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। गढ़वाल विवि के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारियों के लिए निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम ‘डॉक्टर आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को संचालित करने के लिए चयनित किया गया है। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से गढ़वाल विश्वविद्यालय को बीते दिनों बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चयनित कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के साथ-साथ 31 अन्य विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी । गढ़वाल विश्वविद्यालय में इस कोचिंग में प्रवेश के लिए एक जून से 30 जून 2022 तक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र मांगे गए है। आवेदन के लिए अब केवल दो ही दिन बचे हैं। कहा आगामी 31 जुलाई 2022 को इस कोचिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा चार केन्द्रों श्रीनगर, देहरादून, रुड़की व हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। इस सेन्टर से सम्बंधित सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं । कहा जो भी अभ्यर्थी इस निशुल्क कोचिंग का लाभ लेना चाहता हैं वो अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले भर दे। छात्र अपना आवेदन इस लिंक पर जा कर भर सकते है। http://online.hnbgu.ac.in/Ambedkar_hnb

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता ने खुद को किया एसडीएम कार्यालय में बंद
Next: भाजपा नेता के विरोध के बाद अवैध मीट की दुकान सीज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.