Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गजब: सिगरेट की दुकान नहीं बतायी तो युवती को मारी गोली
  • ऊधम सिंह नगर

गजब: सिगरेट की दुकान नहीं बतायी तो युवती को मारी गोली

RNS INDIA NEWS 04/09/2020
rns featured image new

यूपी की एक कॉलोनी जो कि रुद्रपुर से सटी है में बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। युवती को इसलिये गोली मारी गयी कि उसने कार सवार युवकों को सिगरेट की दुकान नहीं बतायी थी। गोली चलने पर लोग जुटे तो बदमाश भाग निकले। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से सटी यूपी की सीमावर्ती शारदा कॉलोनी की रहने वाली 23 वर्षीय गुरप्रीत कौर बुधवार की रात साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद मां सुखविंदर कौर के साथ सडक़ पर टहल रही थी। इसी बीच हरियाणा नंबर की एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों ने गुरप्रीत से सिगरेट की दुकान पूछी तो युवती ने रात को दुकानें बंद होने की बात कही। इसके बाद भी युवक बार-बार दुकान पूछते रहे। युवती ने जानकारी न होने की बात कहकर परेशान नहीं करने को कहा। आरोप है कि इससे गुस्साये कार सवार एक युवक ने तमंचा निकालकर युवती पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे लगने से युवती जमीन पर गिर गई और घायल की मां ने चीख पुकार शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देख बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। युवती को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती का उपचार शुरू कर दिया। घायल युवती की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल मामला यूपी का होने के नाते यूपी पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
Next: 2 लाख की चरस के साथ तीन युवक धरे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.