Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चुरेंडा में वन्यजीवों की सुरक्षा को गोष्ठी का आयोजन
  • टिहरी

चुरेंडा में वन्यजीवों की सुरक्षा को गोष्ठी का आयोजन

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

टिहरी। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम सभा घोघस की वन पंचायत चुरेंडा में वन विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में ग्रामीणों ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा का भी संकल्प भी लिया। टिहरी वन प्रभाग की टिहरी रेंज के तहत वन पंचायत चुरेंडा में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वृहत गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली। वन दरोगा रणवीर सिंह रावत ने इस मौके पर गोष्ठी में वन्य प्राणियों की पर्यावरण संतुलन में महत्ता को बताते हुए कहा कि वन्य प्राणी में पर्यावरण जैव विविधता का हिस्सा है। वन्य प्राणियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है, लेकिन साथ ही एक निश्चित दूरी बनाये रखना भी जरूरी है। वन्य प्राणी आबादी क्षेत्र में न आयें। इसके लिए मानवों को इनसे दूरी बनाये रखने के लिए उपायों पर गौर करना होगा। वन्य प्राणी पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए वन्य प्राणियों की हत्या न कर उनको संरक्षण करना है। जिसके लिए गोष्ठी में सभी मौजूद ग्रामीणों ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ भी ली। इस मौके पर टिहरी रेंज चंद्रबदनी अनुभाग अधिकारी वन दरोगा रणवीर सिंह रावत, वन आरक्षी अमित सिंह, ग्राम प्रधान घोघस प्रकाश, सरपंच चुरेंडा कमली देवी, अब्दुल शरीफ, नाजिया बेगम, अंजुम बेगम, शाहनाज बेगम, आमिन, सालिमा, शलिमान, रिजवान, शाकिला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘धारी देवी’ में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next: अंकिता को न्याय दिलाने को आदिबदरी में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.