Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • चुनाव का फायदा उठा किया जा रहा है अवैध निर्माण
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

चुनाव का फायदा उठा किया जा रहा है अवैध निर्माण

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

शिमला। राजधानी के कच्चीघाटी इलाके में बने सैकड़ों बहुमंजिला भवनों की जांच का मामला चुनाव शोर में दब गया है। यहां तीन भवन ढहने और पांच बहुमंजिला भवन अनसेफ होने के बावजूद नगर निगम ने अभी तक इस एरिया में हुए निर्माण की जांच शुरू नहीं की हैं।

उधर, इस एरिया में कई भवन मालिक आजकल भी निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावी मौसम के देखते हुए नगर निगम इस मामले में ढिलाई बरत रहा है। यदि जांच होती है तो इस एरिया में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण होने का खुलासा हो सकता है। चुनावी साल में इन लोगों पर कार्रवाई करनी है या नहीं, इस पर फैसला लेना आसान नहीं होगा। कच्चीघाटी वार्ड के घोड़ा चौकी में 30 सितंबर को सात मंजिला भवन ढहने के बाद सरकार ने इस एरिया में बने भवनों की जांच के आदेश दिए थे। सरकार ने नगर निगम से इस एरिया में बने सभी बहुमंजिला भवनों की रिपोर्ट देने को कहा था। पूछा गया था कि इस एरिया में कुल कितने भवन हैं, इनमें कितने अवैध हैं, कितने लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किया है। लेकिन नगर निगम ने आधा महीना बीतने के बावजूद इन आदेशों पर काम शुरू नहीं किया है। भवनों की जांच के लिए टीमें गठित की जानी थी, लेकिन दावे के बाद ये टीमें अभी तक नहीं बनी हैं।

बारिश से भूस्खलन और भवन ढहने का खतरा

बारिश के चलते इस एरिया में भूस्खलन और अनसेफ भवन ढहने का भी खतरा है। पहाड़ी पर मिट्टी ढीली है और इसमें पानी रिस रहा है। नगर निगम ने पांच भवन अनसेफ तो कर दिए, लेकिन इन्हें अभी तोड़ा नहीं जा सका है। इससे आसपास के भवनों में रहने वाले हजारों लोग भी दहशत में है।

जांच रिपोर्ट के बाद भवनों पर लेंगे फैसला

नगर निगम ने अनसेफ घोषित किए गए भवनों की जांच एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों से करवाई है। इसके अलावा भू-विज्ञानी ने भी मौके का निरीक्षण किया है। इनकी जांच रिपोर्ट क्या आती है, इसके बाद ही भवन तोड़ने पर आगामी फैसला लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मौत
Next: ओवरटेक करके कार से रोका रास्ता, तलवार से की मारने की कोशिश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.