Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चुनावी रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक बढ़ाई रोक
  • राष्ट्रीय

चुनावी रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक बढ़ाई रोक

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

चुनाव आयोग ने डोर टू डोर कैंपेन के लिए 5 की जगह 10 लोगों को अनुमति दी है

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना संकट को देखते हुए शारीरिक रैलियों और रोड शो और किसी भी तरह की पद यात्रा, साइकिल या वाहन यात्रा, जुलूस पर लगे बैन को 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया है।

पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक सार्वजनिक बैठकों के लिए 28 जनवरी, 2022 से और दूसरे चरण के लिए 1 फरवरी 2022 से छूट दी गई है। यह जानकारी इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

एक दूसरे ट्वीट में जानकारी दी गयी कि डोर टू डोर कैंपेन के लिए 5 व्यक्तियों की सीमा को बढ़ाकर 10 व्यक्ति कर दी गयी है। COVID-19 प्रोटोकॉल के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए वीडियो वैन की अनुमति भी होगी।

आयोग ने राहत देते हुए पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों को सभा में 500 लोगों की अनुमति ही दी है। साथ ही आयोग ने राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया है।

10 फरवरी को होने वाले मतदान के क्षेत्रों में उम्मीदवारों को 28 जनवरी से खुली जगह में अधिकतम 500 लोगों की भीड़ वाली रैली करने की इजाजत होगी। दूसरे फेज में मतदान वाले क्षेत्रों के उम्मीदवारों को 1 फरवरी से खुली जगह में अधिकतम 500 लोगों की भीड़ वाली रैली करने की इजाजत होगी।

घर-घर जा कर प्रचार करने के लिए भी सीमा को बढ़ा दिया गया है। घर-घर जाकर अभियान चलाने के लिए अब 5 लोगों की जगह पर सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर 10 लोगों की अनुमति है।

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की मौजूदगी में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें मतदाताओं को लेकर चर्चा हुई और जिन कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाए जाने हैं उस स्थिति का भी जायजा लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
Next: पौड़ी में 25 पर आबकारी अधिनियम में केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.