Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अपने प्रदेश को सुरक्षित नहीं रख पा रहीं सीएम ममता, लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
  • राष्ट्रीय

अपने प्रदेश को सुरक्षित नहीं रख पा रहीं सीएम ममता, लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

चिराग पासवान की केंद्र से मांग

नई दिल्ली  (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज फिर ममता बनर्जी पर बोला हमला है। चिराग पासवान ने कहा कि हम चाहते हैं कि वहां पर केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करवाए। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना पर जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ममता बनर्जी अपने प्रदेश को सुरक्षित नहीं रख पा रही हैं। ऐसे में एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां पर महिला सुरक्षित नहीं हैं।
वहीं, इसके पहले चिराग पासवान ने पिछले हफ्ते ममता बनर्जी पर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए निशाना साधा था। चिराग पासवान ने कहा था कि यह पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के रूप में सडक़ों पर उतती हैं, तो क्या आप जनता को न्याय का आश्वासन दे रहे हैं या आप उनके बीच भय का माहौल बना रहे हैं? यह कहीं न कहीं एक मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी की कमजोरी को भी दर्शाता है।
महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर शुक्रवार को एक डॉक्टर के साथ बीजेपी के नेता भी कोलकाता की सडक़ों पर उतर आए। टीएमसी के स्टूडेंट विंग के छात्र भी अपने कॉलेजों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
टीएमसी ने पूरे बंगाल में कॉलेज विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। टीएमसी ने केंद्र से बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का कानून पारित करने की मांग की है। टीएमसी 31 अगस्त को हर ब्लॉक पर धरना देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 500 करोड़ में सरकार गिराने के बयान पर अब तीसरे पूर्व मुख्यमंत्री ने की जांच कमेटी बनाने की मांग
Next: गुजरात में बारिश और बाढ़ के बाद तूफान असना का खतरा, कच्छ में अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.