Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गुलदार के हमले में घायल हुए बालक की इलाज के दौरान मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

गुलदार के हमले में घायल हुए बालक की इलाज के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। बीते माह गुलदार के हमले में घायल आठ वर्षीय बालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक बालक घर का इकलौता चिराग था। बालक की मौत पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। पोस्टमार्टम हाउस के पास मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बीते माह 17 अक्टूबर की सायं जिला मुख्यालय से सटे पौण गांव में नेपाल निवासी आठ वर्षीय देवराज पुत्र करन सिंह अपने किराए के कमरे से बाहर लघुशंका के लिए आया था। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। पिता के हल्ला मचाने पर गुलदार बालक को घायल कर भाग गया। पौण गांव के ग्रामीणों की मदद से घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कुछ दिन उपचार चलने के बाद हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। इस मौके पर पौण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल वल्दिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देवराज के इलाज के लिए आपस में 75 हजार की धनराशि एकत्रित कर पिता करन सिंह को सौंप कर बरेली भेजा। देवराज के गले में गुलदार द्वारा गहरा घाव किए जाने से बरेली में आपरेशन के लिए चिकित्सकों ने पांच से छह लाख की धनराशि की आवश्यकता बताई। गरीब नेपाली करन सिंह के लिए इतनी धनराशि एकत्रित करना कठिन था। जिस कारण वह अपने घायल पुत्र का वापस पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लाया। शुक्रवार की रात्रि देवराज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर पौण के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि महिपाल वल्दिया के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे से मिले और पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। मृतक बालक अपने घर का इकलौता चिराग था उसकी तीन बहने हैं, पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 340 लोगों पर जनपद पुलिस ने की कार्यवाही, बाँटे मास्क और किया जागरूक
Next: डीडीहाट में होगा आज आंदोलनकारी सम्मान समारोह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.