Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिलचिलाती गर्मी के बीच यूपीसीएल के दावे धड़ाम
  • देहरादून

चिलचिलाती गर्मी के बीच यूपीसीएल के दावे धड़ाम

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

पावर कट के साथ लो वोल्टेज से निकला पसीना

देहरादून(आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच शत-प्रतिशत बिजली सप्लाई के यूपीसीएल के दावे धड़ाम हो गए हैं। न सिर्फ जमकर बिजली कटौती हो रही है, बल्कि लो वोल्टेज की अलग समस्या खड़ी हो गई है। यूपीसीएल के जीरो बिजली रोस्टिंग के दावे हवाई साबित हुए हैं। शहर से लेकर गांव तक जमकर बिजली की रोस्टिंग हो रही है। इसके कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बिजली, पानी की कमी से भी जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण बढ़ी हुई बिजली की डिमांड ने पूरे पॉवर सप्लाई सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। पीक आवर्स में बिजली की डिमांड बढ़ते ही सब स्टेशन ओवरलोड हो जा रहे हैं। बड़े फॉल्ट से बचने को यूपीसीएल से लेकर पिटकुल अपने सब स्टेशनों में शट डाउन ले रहा है। इससे पूरे दिन भर लोगों को बीच बीच में कई कई घंटों की बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। ये स्थिति किसी ग्रामीण क्षेत्र की नहीं है, बल्कि राजधानी देहरादून के पॉश इलाकों तक की है। दोपहर और रात के समय में एक से दो-दो घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में ये कटौती और अधिक हो रही है। इस पूरे सप्लाई सिस्टम ने आम आदमी को रुला कर रख दिया है। हर महीने महंगी बिजली का झटका देने वाला यूपीसीएल जनता को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।
जहां भी लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही है, वहां के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। लोड बढ़ने से फॉल्ट की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए फील्ड की टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। फॉल्ट आते ही सूचना मिलते ही तत्काल सही किया जा रहा है। इसके लिए पूरे 24 घंटे फील्ड का स्टाफ मौके पर तैनात है।   -मदनराम आर्य, निदेशक ऑपरेशन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक
Next: देश के सबसे बड़े बैंक का ग्राहकों को झटका: होम, पर्सनल और कार लोन किया महंगा; अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.