Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने पर सतपुली में निकाली स्वागत रैली
  • पौड़ी

छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने पर सतपुली में निकाली स्वागत रैली

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून में निर्वाचित हुए छात्रसंघ के अध्यक्ष पार्थ जुयाल व छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रिंस भट्ट का सतपुली में जोरदार स्वागत हुआ। सोमवार को अपने गृह क्षेत्र सतपुली पहुंचने पर नगरवासियों ने नगर के मुख्य द्वार पर फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नगरवासियों ने पार्थ जुयाल को छात्रसंघ अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके नगरवासियों की ओर से पौड़ी रोड स्थित एक होटल में स्वागत समारोह को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नगरवासियों ने अपने विचार रखे। कहा कि छोटे से नगर से निकलकर देहरादून महानगर में ये मुकाम हासिल करना नयारघाटी सतपुली के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर पार्थ जुयाल ने स्वागत समारोह के लिए सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरीश भट्ट, देहरादून महानगर सहमंत्री राहुल जुयाल, पार्थ जुयाल की मां इंदु जुयाल, पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, रोहन नेगी, पंकज डोबरियाल, कुसुम खंतवाल सहित नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण वेदी व प्रिंस भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट
Next: पौड़ी तहसील के एक गांव से विवाहिता लापता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.