Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों सवारियों से खचाखच भरी बस सहित 18 वाहनों का चालान
  • देहरादून

छात्रों सवारियों से खचाखच भरी बस सहित 18 वाहनों का चालान

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

विकासनगर।  परिवहन विभाग ने हरबर्टपुर-टिमली-सहारनपुर रूट पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अभियान चलाया। इस दौरान पैंतालीस सीटर बस में सवारियां और छात्र खचाखच भरे थे। यहां तक की बस के अंदर जगह न होने पर छात्रों की जान जोखिम में डालकर छत में बैठाया गया। टीम ने बस सहित कुल 18 वाहनों का नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा है। जबकि दो लोडरों को सीज कर दिया गया है।
परिवहन विभाग की टीम की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान हरबर्टपुर से सहारनपुर की ओर जा रही एक पैंतालीस सीटर बस सवारियों और छात्रों से खचाखच भरी मिली। यही नहीं जब बस के अंदर जगह नहीं मिली तो छत पर भी छात्रों को बैठाया गया था। बस चालक और परिचालक ने छात्रों की जान जोखिम में डालकर छत पर बैठाया था। वहीं सात ट्रक, दस कार, डिलीवरी वैन का ओवर लोडिंग, टैक्स,फिटनेस प्रमाण पत्र आदि न होने के कारण चालान काटा गया। हिमाचल प्रदेश से सामान लेकर सहारनपुर की ओर जा रहे दो लोडर को सीज किया गया है। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया का कहना है कि सहारनपुर रोड पर काफी संख्या में बसें आती जाती हैं। लेकिन बस चालक परिचालक ने सवारियों की होड़ में छत पर भी बच्चों को बैठाकर लापरवाही की है। बताया कि बच्चों को बस से उतारकर अन्य बसों में भेजा गया है। बताया कि कार्रवाई लगातार जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहारी गांव के खाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान
Next: पशुपालकों को दी पशुओं में होने वाले रोगों के निदान की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.