Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रों ने लगाया डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
  • पौड़ी

छात्रों ने लगाया डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि के बीएससी बायोटेक्नोलॉजी विभाग के छात्र ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। इधर बेस चिकित्सालय के एम एस डॉ राकेश रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भेजे ज्ञापन में छात्र श्रीकांत, गोविंद, नितिन, अमन, अंकित ने कहा कि बीते 28 अगस्त को गढ़वाल विवि के बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र आकाश बोहरा के हॉस्टल में खेलते समय पैर में लोहे का सरिया लग गया था। जिसके चलते वह बेस चिकित्सालय इंजेक्शन लगाने पहुंचे थे। एक सप्ताह बाद आकाश को पूरे शरीर पर रैशेज, भयंकर सूजन और असहनीय दर्द होना शुरू हुआ। डॉक्टरों ने तीन सप्ताह तक केवल दवाइयाँ देकर मामला टाल दिया। जब दिल्ली एम्स में जांच हुई तो पता चला कि गलत इंजेक्शन के कारण आकाश के बाएं कंधे में पोस्टीरियर लेब्रल सिस्ट बन गया है, जिससे हड्डियाँ पूरी तरह से कमजोर हो रही हैं और तत्काल 2 लाख रुपये की सर्जरी की जानी है। छात्रों ने गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही की तत्काल उच्च स्तरीय जांच किए जाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, पूरा इलाज सर्जरी सहित पीड़ित छात्र को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चे पर गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने किया रेंजर का घेराव
Next: मिस्सरपुर गांव में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.