Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग मुखर
  • बागेश्वर

छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग मुखर

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
default featured image

बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि समाप्त होने की तिथि समाप्त होने पर अभाविप ने कड़ी आपत्ति जताई है। आवेदन जमा किए जाने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को ज्ञापन भेजा है। कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो अभाविप आंदोलन को बाध्य होगी। अभाविप के नगर मंत्री आशीष कुमार के नेतृत्व में छात्र बुधवार को डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात की तथा उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा छात्रवृत्ति फार्म जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त होने को है। जिले की भौगोलिक परिस्थिति बिषम है। ऐसे में आवेदन की जानकारी दूरस्थ क्षेत्र के परीक्षार्थियों को समय पर नहीं मिल पाती है। साथ ही उन्हें आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करने में समय लगता है। कहा कि अब तक कई विद्यार्थी कई कारणों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आवेदन तिथि न बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी कल्याण विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह दानू, भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेलाधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक ने की महाकुंभ की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक
Next: छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, घर में बंद करके पीटा

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.