Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छात्रा से छेड़छाड़ में शिक्षक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

छात्रा से छेड़छाड़ में शिक्षक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

काशीपुर। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । जसपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है। आरोप है कि बीती 17 अक्तूबर को विद्यालय के अध्यापक राजपाल सिंह निवासी शिवगौरी विहार थाना काशीपुर ने उसकी पुत्री को बहाने से कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। किसी तरह वह शिक्षक के चंगुल से छूटकर बाहर आई। घर आकर उसने अपनी बहन को शिक्षक की करतूत बताई। साथ ही कहा कि शिक्षक ने किसी को बताने पर उसे गणित विषय में फेल करने की धमकी दी है। इसके बाद पुत्री ने परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस टीम ने तीरथ नगर को जाने वाले मार्ग से शिक्षक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट मामले में सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Next: अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की जमाई राजा का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.