Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 16 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी को जेल भेजा
  • देहरादून

16 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर विंग सात के पास टी एस्टेट में 16 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र विंग सात में टी एस्टेट इलाके में बुधवार को जंगल में छात्र ने प्रेम प्रसंग में विवाद होने पर नाबालिक छात्रा की हत्या कर दी। उसने पहले छात्रा का गला दबाया। वह अचेत हो गई तो मीट काटने के चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी वहां से अपने दुपहिया से कोर्ट पहुंचा। वहां उसने खुद को हत्यारोपी बताते हुए पेश होने की कोशिश की थी। मौके से उसे पुलिस गार्ड के हवाले कर दिया गया। वहां उसने घटना बताई तो आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से छात्रा का शव बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि छात्र ने गिरफ्तारी के वक्त अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। ऐसे में उसके खिलाफ बालिग अपराधी की तरह बरताव किया गया। पुलिस ने गुरुवार शाम उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ उखाड़ने के झूठे जुर्म में फंसाने का आरोप
Next: क्वॉलिटी इंडस्ट्री से आयरन प्रैस चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.