Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र छात्राओं को कूड़ा निस्तारण की बारीकियों से अवगत कराया
  • देहरादून

छात्र छात्राओं को कूड़ा निस्तारण की बारीकियों से अवगत कराया

RNS INDIA NEWS 09/08/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को छावनी क्षेत्र के एमईएस लाइन स्थित पर्यावरण पार्क का भ्रमण किया। जहां छात्र-छात्राओं को कूड़ा निस्तारण की बारीकियां बताई गईं। इस मौके पर छात्र छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गईं। फीडबैक फाउंडेशन व छावनी परिषद चकराता द्वारा नवीनतम तकनीक से किये जा रहे कूड़ा निस्तारण के कार्य को जौनसार पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के 22 बच्चों ने मंगलवार दोपहर पर्यावरण पार्क में पहुंच कर कूड़ा निस्तारण की बारीकियों को समझा। फीडबैक फांउडेशन की टीम द्वारा स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को कूड़े के चार प्रकार से सोर्स सेग्रीगेशन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की सलाह भी दी गई। संस्था के प्रतिनिधि मुनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ा बाहर फेंकने से क्या क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कूड़े का सही प्रकार से निष्पादन न होने से पर्यावरण गन्दा होता है। जो विभिन्न रोगों का कारक बनता है इसलिए घर या घर के बाहर या बस्तियों में कचरा न फैलाने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाए। इसमें बच्चे बड़ा रोल निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को रोजाना निकलने वाले गीले कूड़े, सूखे कूड़े, जैव अपशिष्ट कूड़े व घरेलू हानिकारक कूड़े के निस्तारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराते हुए बच्चों से आह्वान किया कि वह घर परिवार और आसपास के समाज मे भी जागरूक पैदा करें जिससे हमारा वातावरण साफ व स्वच्छ रह सके। इस दौरान बच्चों ने वहां मशीनों व अन्य प्रकार से हो रहे कूड़ा निस्तारण को भी देखा। इस मौके पर फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि मुनेश यादव, शिक्षिका सीमा विग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले से संदिग्ध हालात में शव मिला
Next: केंद्र सरकार के खिलाफ तहसील परिसर में दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.