Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना
  • पौड़ी

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों परिसरों में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना दिया। छात्रों ने आने-जाने वालों की आवाजाही रोक दी। इसके चलते बाहर से प्रशासनिक भवन में जरूरी कामों से आने वाले छात्रों व शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान विवि प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव न कराए जाने को लेकर जारी आदेश पर कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त कर विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पृथ्वी राणा, अमन पंत, ऋषभ रावत, शुभम बिजल्वाण आदि के नेतृत्व में जुलूस लेकर प्रशासनिक भवन परिसर में पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के मुख्य गेट को बंद कर धरना दिया। साथ ही गेट के अगल-बगल से प्रशासनिक भवन के अंदर आने-जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया। इस दौरान प्रशासनिक भवन के अंदर जा रहे एक शिक्षक के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोक-झोंक भी हुई। गेट पर धरना व अन्य रास्तों को आवाजाही के लिए बंद किए जाने से लंच टाइम में कर्मचारी भी प्रशासनिक भवन से बाहर नहीं आ पाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन छात्र संघ चुनाव न कराए जाने का आदेश निकालकर छात्रों की आवाज को कुचलना चाहता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा यदि शीघ्र ही इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी व नियंता बोर्ड के अन्य सदस्यों ने आंदोलित छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में कोतवाली से आई पुलिस से वार्ता के बाद छात्र धरने से उठ गए। कहा कि संगठन की ओर से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम था। यदि इसके बावजूद मांग पर अमल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। मौके पर राहुल, तनिष्क, दीपक, योगेश, आयुष आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क से नीचे गिरा ट्राला, दो घायल
Next: लापता युवती का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.