Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र नेता और स्थानीय युवकों के बीच विवाद में जमकर बरसे लठ
  • पौड़ी

छात्र नेता और स्थानीय युवकों के बीच विवाद में जमकर बरसे लठ

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत पौड़ी चुंगी के पास गुरूवार देर रात बैकुण्ठ मेले से श्रीनगर बाजार के तरफ आ रहें गढ़वाल विवि के छात्र नेता और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें बाद गढ़वाल विवि के छात्र नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय युवकों पर जमकर लठ बरसा दिए। मामले पर पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। जिनकों कोर्ट में पेश किया जा रहा है। श्रीनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले को लेकर स्थानीय युवकों द्वारा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में स्थानीय निवासी प्रियंक गिरी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय युवक बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले से श्रीनगर के ओर जा रहे थे तभी कार सवार गढ़वाल विवि के छात्र नेता ने बाइक को ओवरटेक करते हुए कार बाइक के आगे लगा दी और गाली ग्लौज करने लगा। स्थानीय युवकों द्वारा जब इसका विरोध किया तो गढवाल विवि के छात्रसंघ सह सचिव समरजीत तेवतिया सहित उनके साथियों ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जिससे कई युवकों पर चोटें आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ उप चुनाव की मतगणना 23 को, सुरक्षा कड़ी
Next: टिहरी झील में सफल रहा क्रूज बोट का ट्रायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.