Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली की जानकारी दी
  • हरिद्वार

छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली की जानकारी दी

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप सेल से ललित मोहन जोशी ने छात्र छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वीप सेल से लक्ष्मी ममगाईं ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि मतदान देश की तरक्की, उन्नति और खुशहाली के लिए होता है। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव, अपने शहर तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय से स्वीप सेल से रवि कुमार, धर्मवीर सिंह, राजकमल, राजेश देवी, दुष्यंत प्रताप, डॉ. दीपा, अजय कुमार, विनीत कुमार, प्रतिभा गिरी, प्रेरणा राजपूत, आस्था यादव, नैंसी चौहान, काजल राजपूत, अंजलि सैनी, अविनाश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यार्थियों, शिक्षकों को दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.