Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र-छात्राओं की नाटिका के जरिए श्रम की गरिमा का संदेश दिया
  • देहरादून

छात्र-छात्राओं की नाटिका के जरिए श्रम की गरिमा का संदेश दिया

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। पब्लिक इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए श्रमिकों की महत्ता बताई। कार्यक्रम में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। शनिवार को डोईवाला स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें उन कामगारों के सम्मान का अवसर देता है, जिनकी मेहनत से संस्थान और समाज निरंतर आगे बढ़ते हैं। वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा और अश्वनी गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम के बिना किसी भी संस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रम का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में समाज की मजबूती का आधार है। विद्यालय के महाराणा प्रताप सदन के छात्र-छात्राओं प्रियंका, पलक कौर, पायल, साक्षी, अल्फिशा, हिमांशु, सुधीर और रूपा ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर श्रमिकों के जीवन, संघर्ष और समाज में उनके महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि श्रमिक समाज की प्रगति की आधारशिला होते हैं। समापन अवसर पर भोजन माता सोनदेई, गीता देवी, श्रीपाल और दीपक पाल को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, चेतन प्रसाद कोठारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.17 लाख रुपये
Next: महिलाओं को साइबर अपराध और मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.