Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चैक बाउंस के दोषी को तीन माह के कारावास की सजा
  • हरिद्वार

चैक बाउंस के दोषी को तीन माह के कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
default featured image

हरिद्वार। उधार में ली गई धनराशि अदा नहीं करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी देवेंद्र कुमार चौहान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे तीन माह का कारावास और एक लाख 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की प्राप्त धनराशि में से एक लाख 50 हजार रुपये बतौर प्रतिकर राशि शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता सचिन कुमार चौहान ने बताया कि नवंबर 2017 को गांव नूरपुर पंजनहेड़ी कनखल निवासी शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने आरोपी देवेंद्र कुमार चौहान पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर कनखल को जान पहचान के चलते पत्नी के इलाज के लिए एक लाख 16 हजार रुपये उधार दिए थे। जिस पर देवेंद्र कुमार ने शिकायतकर्ता को उधार ली गई धनराशि को लौटाने के लिए एक चेक भरकर दिया था। यही नहीं, देवेंद्र कुमार ने शिकायतकर्ता को उक्त चेक को बैंक में प्रस्तुत करने पर पूरी धनराशि का भुगतान होने का भरोसा दिलाया था। तय अवधि बीतने पर शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते में उक्त चेक को भुगतान के लिए प्रस्तुत किया था। लेकिन बैंक कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को देवेंद्र कुमार के खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने पर उक्त चेक बिना भुगतान के ही वापस लौटा दिया था। यही नहीं, नोटिस कानूनी भिजवाने के बाद भी देवेंद्र कुमार ने कोई संतोषजनक जवाब व उसे पैसे नही लौटाए थे। थक हारकर शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने कोर्ट की शरण ली थी। शिकायतकर्ता दीपक ने अपने समेत तीन गवाह पेश किए। जबकि बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह पेश किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक में हुई चोरी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Next: तहसीलदार ने किया विवादित जमीन का निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.