Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • छेड़छाड़ की शिकार महिला को आरोपी के घर वालों ने जिंदा जलाया, तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात
  • उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ की शिकार महिला को आरोपी के घर वालों ने जिंदा जलाया, तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात

RNS INDIA NEWS 15/08/2021
rns featured image new

महोबा (आरएनएस)। छेड़छाड़ की शिकार महिला को आरोपी के घर वालों ने जिंदा जलाया, तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात
यूपी के महोबा में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छेड़छाड़ की शिकार एक महिला को आरोपी के परिवार वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। आग से बुरी तरह झुलसी महिला को आनन-फानन पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और छेड़खानी का केस दर्ज किया। रविवार को जैसे ही पीड़ित आरोपित के घर के पास से निकली तो आरोपित युवक के माता-पिता ने उसे पकड़कर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया। आग का गोला बनी युवती को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित ने मजिस्ट्रेट को बयान दर्ज कराए हैं । सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। उधर, एसपी ने गांव में पहुंचकर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था अब घटना के बाद उसके माता-पिता को भी हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज के लिए हैवान बना पति: पत्नी के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, फिर बेहरमी से की पिटाई, मौत
Next: राशिफल 16 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.