Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद अधेड़ ने बीच सड़क गला रेतकर दी जान
  • राष्ट्रीय

महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद अधेड़ ने बीच सड़क गला रेतकर दी जान

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
rns featured image new

जयपुर के झोटवाड़ा में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना, अस्पताल में मौत


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए एक अधेड़ व्यक्ति ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना जोशी मार्ग की है, जहां एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दिनदहाड़े एक महिला से अश्लील हरकतें कर रहा था। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब उसे रंगेहाथों पकड़ा तो वह घबरा गया और भीड़ से बचने की कोशिश में जेब से एक धारदार हथियार निकालकर अपने गले पर वार कर लिया।

अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल व्यक्ति को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान जोशी मार्ग निवासी 50 वर्षीय आनंद के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आनंद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आनंद के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन मामलों में जेल गया था और किस आधार पर हाल ही में रिहा हुआ था।

इसके साथ ही पुलिस उस महिला की तलाश में भी जुटी है जिससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी, ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके और घटना के कारणों की तह तक पहुंचा जा सके। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर तो नहीं था या किसी अन्य दबाव में आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराई कार, चालक समेत दो घायल
Next: जनता की समस्याओं पर उदासीन सरकार ध्यान भटकाने में मशगूल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.