Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब के दो तीर्थ यात्री गिरफ्तार
  • पौड़ी

छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब के दो तीर्थ यात्री गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर संयुक्त अस्पताल के पास सोमवार देर रात्रि पंजाब से आये दो तीर्थ यात्रियों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर तीर्थ यात्रियों ने एक युवक के साथ मारपीट भी कर दी। इससे बाजार में हंगामा शुरू हो गया। जब तक मामला और तूल पकड़कता तब तक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीनगर बाजार चौकी प्रभारी रणवीर रमोला ने बताया कि स्थानीय निवासी ललित भट्ट की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि सोमवार रात वह बाजार से गुजर रहे थे। इस दौरान एक ठेली पर भुट्टे खा रहे पंजाब के तीर्थयात्री आती-जाती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए आरोपी तीर्थ यात्रियों को पकड़ लिया। इतने में मौके पर चीता पुलिस पहुंच गई। रमोला ने बताया ललित की तहरीर पर आरोपी रामस्वरूप सिंह पुत्र सिंदर सिंह और अवतार सिंह पुत्र गुरुचरन सिंह लुधियाना पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपियों के साथी सुखविंदर सिंह, मनी सिंह, जशन सिंह और अंकित मौके से फरार हो गए। बताया कि आरोपी हेमकुंड यात्रा कर श्रीनगर गुरुद्वारे में ठहरने आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोरलेन निर्माण की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था को नोटिस
Next: लोनिवि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र संदणिया गांव में नहीं बन पाई सड़क

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.