Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से मिली नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप
  • ऊधम सिंह नगर

चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से मिली नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप

RNS INDIA NEWS 24/04/2022
rns featured image new

ऊधमसिंह नगर। वाहन चेंकिग के दौरान पुलिस और एडीटीएफ ने लग्जरी कार से विभिन्न कंपनियों के तीन सौ नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी कथित झोलाछाप डॉक्टर है। आरोपी यूपी के बरेली से उत्तराखंड में इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था।  नशे के इंजेक्शन बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की संपत्ति की जांच करेगी। रविवार को सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि बीती रात्रि पुलिस टीम रुद्रपुर बाईपास पर सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को बैरियर लगाकर रोका।

पुलिस की पूछताछ में वाहन में बैठे चालक ने अपना नाम छत्रपाल पुत्र बलदेव निवासी वार्ड 2 बंगाली कॉलोनी आजाद किच्छा बताया। पुलिस ने कार की डिग्गी खोलकर तलाशी ली तो उसमें एक पॉलीथिन में रखे विभिन्न कंपनियों के 300 सौ अधिक नशे के इंजेक्शन मिले। आरोपी पुलिस को दवाइयों का लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार, छत्रपाल पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है। छत्रपाल का वार्ड 2 आजाद नगर बंगाली कॉलोनी में क्लीनिक है। बीते नबंवर 2019 में भी वह नशे का कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है। छत्रपाल शनिवार रात्रि बरेली से नशे के इंजेक्शन की खेप ला रहा था।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस को किया सम्मानित
पुलिस के द्वारा नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले को पकड़ने पर नगर की केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सीओ ओमप्रकाश व कोतवाल अशोक कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस को पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये दिए। एसोसिएशन के महामंत्री मनमोहन सक्सेना ने बताया कि कुछ लोग नशे का कारोबार कर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के पेशे को बदनाम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Next: पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.