Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क तो बनी नहीं, कैसे बनेगा एनएच: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

सड़क तो बनी नहीं, कैसे बनेगा एनएच: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 14/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-14 at 10.49.27 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने चौंसली कोसी मोटर मार्ग का भ्रमण कर पूरी सड़क के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण किया जाना बाकी है, इसके साथ ही इस मोटर मार्ग में तीन पुलों का बनना भी अभी बाकी है। स्यालीधार के नीचे लगभग 18 मीटर का पुल, उसके अलावा सैनार गांव के समीप 24 मीटर का एक पुल एवं मटेला पम्प के समीप 18 मीटर के पुल का बनना बाकी है, उन्होंने कहा कि ये मात्र कोरी अफवाह है कि यह मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का बायपास बनने जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री से मांग की कि इस सड़क को तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाए। जो तीन किलोमीटर सड़क कटनी है उसे तत्काल प्रभाव से काटा जाए।यह मोटर मार्ग न केवल अल्मोड़ा ही नहीं वरन यहां के आस पास के गांवों के लोगों के लिए भी अति महत्वपूर्ण है, साथ ही आज जिस तरह से अल्मोड़ा सहित आस पास के क्षेत्रों में लगातार वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति बन रही है, चूंकि पर्यटन सीजन के समय धार्मिक पर्यटन के नाम पर पूरे देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। जिस कारण हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जाम की स्थिति बन रही है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए इस बायपास का तत्काल निर्माण होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार शासन को इसका आंकलन भेज चुका है। पुलों के निर्माण के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों से बात की गई जिसमें अधिकारियों ने कहा कि यदि धनराशि स्वीकृत हो जाती है तो विभाग तुरन्त कार्य प्रारंभ कर देगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि इस मोटर मार्ग में तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं तीन पुलों का निर्माण अत्यन्त आवश्यक है।विदित हो कि श्री कर्नाटक के द्वारा अपने साथियों के साथ चार से पांच किलोमीटर पैदल उतरकर इस मोटर मार्ग का भ्रमण किया गया तथा तत्काल मौके से ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गयी। श्री कर्नाटक ने बताया कि अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि बजट के अभाव में इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अवरूद्ध है। यदि धनराशि स्वीकृत हो जाती है तो तुरन्त कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि लगातार यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि चौंसली कोसी मोटर मार्ग को बायपास बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। लेकिन जिस बदहाल स्थिति में यह मार्ग अभी है उससे स्पष्ट प्रदर्शित होता है कि जनप्रतिनिधि कोरी घोषणाओं से मात्र जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। श्री कर्नाटक ने सरकार से मांग की है कि जनहित में अविलम्ब इस मोटर मार्ग को बायपास घोषित कर इस मार्ग का निर्माण करवाये जिससे कि समस्त क्षेत्रीय जनता सहित पर्यटकों को भी जाम से राहत मिल सके, और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जनहित में प्रदेश सरकार ने घोषित सभी सड़कों एवं अर्धनिर्मित सड़कों का कार्य पूरा नहीं करवाया तो उन्हें प्रदेश सरकार एवं विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं विभाग की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड के नाम पर की कटौती हो वापस
Next: नशा मुक्त पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.