Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चौरास कैंपस के अंदर तक छात्रों को बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग
  • पौड़ी

चौरास कैंपस के अंदर तक छात्रों को बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 19/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। छात्रम संगठन ने विवि प्रशासन से चौरास परिसर के अंदर तक छात्रों को बस सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में छात्रम संगठन से छात्र संघ चुनाव में विवि प्रतिनिधि पद पर विजयी रहे अमन पंवार व अन्य छात्रों की ओर से विवि के कुलसचिव को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो एक दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का विरोध किया जाएगा। शनिवार को कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्रों ने कहा कि चौरास परिसर के अंदर अब बस जाने की सुविधा हो चुकी है। ऐसे में छात्रों को अभी भी पुल तक ही बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे छात्रों को अपने-अपने विभागों तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ती है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने कहा कि छात्र संघ कार्यकाल के पहले ही दिन ही नव निर्वाचत विवि प्रतिनिधि अमन पंवार ने छात्रों की समस्या को प्रमुखता से कुलसचिव के समक्ष रखा है। कहा विवि प्रशासन छात्रम संगठन की इस मांग पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करे, नहीं तो उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा। मौके पर गुरलिन कौर, आयुष वेदवाल, अभिषेक कैंतुरा, शिवांगी चौहान, पंकज चंद्र, मिलंद हटवाल, अमृत राणा, उत्कर्ष पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकार के विरूद्ध झूठी एफआईआर दर्ज करने पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का कड़ा विरोध
Next: वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी अपमानजनक: भगत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.