Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर पुलिस ने दिए निर्देश
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर पुलिस ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new
श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा को लेकर कोतवाली श्रीनगर में स्थानीय होटल और लाज संचालकों की गुरुवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और पर्यटक प्रबंधन पर प्रभारी निरीक्षक ने निर्देश जारी किए। रात 10 बजे के बाद बैरियर लगाकर यातायात रोकने संबंधी अफवाहों को खारिज करते हुए कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने कहा कि केवल अत्यधिक भीड़ होने पर ही यात्रियों को श्रीनगर में रोका जाएगा। होटल में ठहरने वाले हर यात्री का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लिया जाए। उन्होंने यात्री द्वारा दर्ज किये गये मोबाइल नंबर चालू या बंद होने की जांच करने की बात कही। होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील और रिकार्डिंग मोड में होने चाहिए। कोतवाल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी यात्री द्वारा होटल में कोई अपराध किया जाता है और होटल का रजिस्टर, नंबर या कैमरा फुटेज सही नहीं मिलती, तो पुलिस के लिए अपराध सुलझाना बेहद कठिन हो जाएगा। कहा कि यदि किसी पर्यटक का व्यवहार संदिग्ध लगे या वह लड़ाई-झगड़ा करे तो तत्काल पुलिस आपात सेवा नंबर 112 पर संपर्क करें। पार्किंग को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी वाहन यदि राजमार्ग को अवरुद्ध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में होटल संचालकों से कहा गया कि पर्यटकों की गाड़ियां इस प्रकार पार्क करवाई जाएं जिससे यातायात प्रभावित न हो। बताया कि केवल अत्यधिक भीड़ होने पर ही यात्रियों को श्रीनगर में रोका जाएगा।मौके पर विनीत पोस्ती, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में अब बिना अनुमति नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, प्रशासन से लेनी होगी इजाजत
Next: राशिफल 02 मई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.