Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए : अजय भट्ट
  • देहरादून

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए : अजय भट्ट

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

देहरादून। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के संबंध में सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता में समिति गठित किए जाने को सही ठहराया। साथ ही कहा कि समिति सभी पक्षों से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर सरकार फैसला लेगी। भट्ट ने कहा कि देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम भी अच्छी भावना के साथ लाया गया था। या तो इस बारे में हम समझा नहीं पाए या फिर समझ नहीं सके। अच्छी सरकार वही है, जो लचीली हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक्ट को लेकर जनभावनाएं खिलाफ हैं तो उस पर पुनर्विचार होना चाहिए। चारधाम यात्रा से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है और अदालत का जो भी फैसला होगा, उसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) को केंद्रीय आइएचएम बनाने का भी विचार है। यदि इस पर सहमति नहीं बनती है तो राज्य में किसी अन्य स्थान पर केंद्रीय आइएचएम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आइएचएम की आर्थिक तंगी की दिक्कत दूर की जाएगी।

भट्ट ने बताया कि केंद्र ने यमुनोत्री धाम के लिए 54.36 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इससे वहां रखरखाव, सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे पहले केदारनाथ के लिए 34.28 और बदरीनाथ के लिए 39.23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।

उन्होंने बताया कि शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण को धरोहर के रूप में विकसित कर विश्व पटल पर लाया जाएगा। इस बारे में सभी जानकारियां मांगी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अल्मोड़ा के पांडवखोली, देहरादून के लाखामंडल जैसे पांडवकालीन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में जल्द ही कोस्टगार्ड का भर्ती कार्यालय खोला जाएगा। यदि देहरादून में भूमि उपलब्ध नहीं होती है तो इसे अन्य जिले में खोला जाएगा। इससे यहां के युवाओं को कोस्टगार्ड में रोजगार मिल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब बद्दी ने 31 अध्यापक किए सम्मानित
Next: 7.4 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, सुनामी का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.