Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
  • हरिद्वार

चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी में एक अधेड़ के साथ पहले सड़क पर मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नगर के मोहल्ला किला निवासी तमकीन पुत्र जमील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता मेहनत मजदूरी कर अपना तथा परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। आरोप है कि आठ मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे उसके पिता घर से रेहड़ा लेकर सरकारी राशन की दुकान से राशन लेने के लिए घर से निकले थे। मोहल्ले में ही स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट मोहल्ले के एक व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी इसके साथ ही आरोपी ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता की चारों आरोपियों ने मिलकर हत्या की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों शाहिद, खालिद, अमजद तथा बिलाल सभी निवासी मोहल्ला किला के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडर वितरण की जिलाधिकारी से की मांग
Next: जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 3250 रुपये की नकदी बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.