Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, बदली गई तारीख
  • राष्ट्रीय

चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, बदली गई तारीख

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सबसे बड़ी पार्टी उभरी है। उसने जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह मात दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव नतीजों के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू राज्य की सत्ता संभालने की तैयारी कर रहे हैं। वह संभवत: 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।नायडू राज्य में चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभालेंगे। पहले वह 9 जून को शपथ लेने वाले थे।
नायडू पहले 9 जून के अपने शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री के तौर पर आमंत्रित करने वाले थे, लेकिन तब तक केंद्र में सरकार बनने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।बुधवार को स्थिति साफ होने के बाद नायडू के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल दी गई।बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 7 जून को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।8 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आंध्र में चुनाव से पहले भाजपा ने नायडू की टीडीपी और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन किया था।चुनाव परिणाम आने के बाद टीडीपी को राज्य की 175 में 135 सीट, जन सेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। वाईएसआर कांग्रेस को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।नायडू 1995-2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2014 में तेलंगाना बनने के बाद नायडू आंध्र के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोरलचौड़ रोड में ह्यूम पाइप बिछाने की मांग
Next: पराविधिक कार्यकर्ताओं को दिया आपदा बचाव कार्यों का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.