Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चंडीगढ़ मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को, प्रशासन 6 फरवरी को कराना चाहता था
  • राष्ट्रीय

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को, प्रशासन 6 फरवरी को कराना चाहता था

RNS INDIA NEWS 24/01/2024
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पिछले कई दिन से चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच नगर निगम मेयर के चुनाव अब 30 जनवरी को कराए जाएंगे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह एवं हर्ष बंगड़ की खंडपीठ ने इस चुनाव के लिए 30 जनवरी को सुबह 10 बजे का समय तय किया है। जबकि चंडीगढ़ प्रशासन ने इससे पहले मेयर चुनाव 6 फरवरी को कराए जाने का फैसला किया था।
याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि प्रशासन जल्दी चुनाव की तिथि तय करके बताए। अन्यथा कोर्ट को चुनाव की तारीख तय करनी पड़ेगी।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव 18 जनवरी को मतदान से आधे घंटे पहले पीठासीन अधिकारी के बीमार होने की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके खिलाफ मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसी दिन चुनाव करवाने की मांग की थी। 19 जनवरी को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 फरवरी को चुनाव कराने को लेकर एक नोटिफिकेशन दी थी।
इसमें प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगडऩे की आशंका के कारण यह चुनाव टाला गया था। जिसे दोबारा से 6 फरवरी को कराया जाएगा। 22 जनवरी को शहर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम थे और 26 जनवरी को रिपब्लिक डे होने के कारण सुरक्षा का अलर्ट है। इसलिए प्रशासन अभी यह चुनाव नहीं करा सकता है। याचिका पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को 23 जनवरी के लिए नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद डीसी ने आदेश जारी कर 6 फरवरी को चुनाव करवाने का निर्णय लिया था।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 6 फरवरी की तारीख तय करने को चुनौती देने वाली याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जवाब देने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है। बता दें चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी, मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 18 जनवरी को चुनाव तय किए गए थे।
इसके लिए चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय कुमार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लेकिन 16 जनवरी को कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के प्रत्याशी जसवीर सिंह बंटी के नामांकन वापसी के समय हंगामा हो गया और उपायुक्त द्वारा लगाए गए चुनाव अधिकारी की अचानक तबीयत खराब हो गई।
इसकी वजह से इस चुनाव को टाल दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की तरफ से नगर निगम ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद ही अदालत में यह दोनों याचिकाएं दाखिल की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान मेरा अपमान: धामी
Next: घर पर शराब बेचने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार, 02 पेटी अवैध शराब बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.