Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चंदौली में कार हादसे में तीन भाइयों समेत 4 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

चंदौली में कार हादसे में तीन भाइयों समेत 4 की मौत

RNS INDIA NEWS 16/12/2021
rns featured image new

चंदौली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमे सवार चार युवकों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन सगे भाई थे ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , पुलिस गश्ती दल को बीती देर रात भुडक़ुड़ा गांव के पास सडक़ किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा और गेट तोडक़र युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र में शेरवा गांव निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति के तौर पर की गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जिला निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के भुडक़ुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मृत्यु हो गई।
मृतक के परिजनो के अनुसार बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोडऩे के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोडक़र सभी रात 11 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुडक़ुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय दिवस पर किया शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित
Next: 1971 युद्ध के 50वें विजय दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.