Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चमराड़ा गांव में गाय के गोबर से बन रही मूर्तियां और सामब्राणी
  • पौड़ी

चमराड़ा गांव में गाय के गोबर से बन रही मूर्तियां और सामब्राणी

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लाक के भूमि स्वायत्त सहकारिता चमराड़ा की महिलाओं का समूह गाय के गोबर से धूपबत्ती, सामब्राणी कप, दीये एवं मूर्तियां बना रहा है। इससे समूह सहित गो पालकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। खास बात यह है कि यह उत्पाद इको फ्रेंडली होने की वजह से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पर नहीं डालेगा। जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 25 किलोमीटर दूर चमराड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिकांश लोग डेरी उत्पादन से जुड़े हैं। जिसके चलते यहां गोबर भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इसी को देखते हुए ग्रामोत्थान परियोजना ने चमराड़ा में हिलांस देशी गाय गोबर उत्पाद यूनिट की स्थापना की। यूनिट में गोबर को पीसने के लिए पल्वराइजर मशीन (चक्की), पीसे हुए गोबर और अन्य कच्चे माल को मिलाने हेतु मिक्सचर मशीन, सामब्राणी बनाने हेतु ऑटोमेटिक सामब्राणी कप मेकिंग मशीन, ऑटोमेटिक धूपकोन मेकिंग मशीन, कम्प्रेशर मशीन, दिया मेकिंग मशीन सहित मूर्ति बनाने हेतु मोल्ड उपलब्ध कराए गए। यूनिट संचालन का जिम्मा भूमि स्वायत्त सहकारिता चमराड़ा को दिया गया। इस सहकारिता के तहत 64 समूह, 9 ग्राम संगठन और 385 सदस्य जुड़े हुए हैं। ग्रामोत्थान के जिला परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में कृषि कम होने के कारण गोबर आसानी से उपलब्ध हो रहा है। सहकारिता द्वारा समूह सदस्यों से 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सूखा गोबर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही समूह की महिलाओं को यूनिट में 300 रुपये प्रतिदिन की दर से रोजगार भी मिल रहा है। वर्तमान में इस इकाई में साम्ब्राणी कप, धूपबत्ती और दीपकों का निर्माण किया जा रहा है। सामग्री बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस वर्ष दीपावली और नवरात्रि के अवसर पर 8 से 10 लाख रुपये का व्यवसाय करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का कहना है कि गोबर आधारित उत्पाद न केवल प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। रासायनिक धूपबत्तियों की तुलना में यह उत्पाद वायु प्रदूषण से बचाव में सहायक हैं। इस पहल ने ग्रामीण महिलाओं को न केवल रोजगार दिया है, बल्कि उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। बताया कि भविष्य में इस प्रोजक्ट को अन्य स्थानों में भी विस्तार दिया जाएगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका ने दर्शकों किया भाव विभोर
Next: वसंत पंचमी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.