Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चैंपियन और उमेश समर्थक भिड़े, विधायक ने कराया केस दर्ज
  • हरिद्वार

चैंपियन और उमेश समर्थक भिड़े, विधायक ने कराया केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
rns featured image new

रुड़की। दिव्यांगों के लिए लगे समाज कल्याण विभाग के शिविर में खानपुर के वर्तमान और पूर्व विधायक के समर्थक आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक और उनकी पत्नी की मौजूदगी में दोनों के बीच खूब मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला शांत हुआ। वर्तमान विधायक पक्ष ने थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम के आदेश पर समाज कल्याण विभाग ने खानपुर ब्लॉक सभागार में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कई समर्थक शिविर में आए थे। बाद में पूर्व विधायक चैंपियन अपनी पत्नी के साथ शिविर में पहुंचे। करीब डेढ़, दो घंटे बाद किसी बात पर वर्तमान तथा पूर्व विधायक के दो समर्थकों में तनातनी हो गई। शोरगुल सुनकर दोनों के अन्य समर्थक भी आ गए। उनमें पहले तो जुबानी जंग चली, और फिर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब लात, घुंसे बरसाए और वहां रखी कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंकी। इससे भगदड़ मची, तो जांच कराने आए दिव्यांग शिविर छोड़कर भागने लगे। उस समय शिविर में खानपुर थाने के एक दरोगा और दो-तीन सिपाही मौजूद थे। उन्होंने दोनों तरफ के समर्थकों को रोकने की कोशिश की, पर वह शांत नहीं हुए। करीब 30 से 40 मिनट बाद थाने से पहुंचे अतिरिक्त पुलिसबल ने झगड़ा शांत कर दोनों तरफ के लोगों को शिविर से बाहर भेजा। इसके बाद चैंपियन और उनकी पत्नी देवयानी सिंह को भी सुरक्षित उनके वाहन में बैठाकर रवाना किया। देर शाम वर्तमान विधायक प्रतिनिधि रजत पंवार ने चैंपियन समर्थक दाबकी के वर्तमान प्रधान विरेंद्र सिंह और कुछ निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ खानपुर थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तूल पकड़ेगा वर्तमान, पूर्व विधायक के बीच का विवाद
Next: सूडान में हालात बेहद खराब, हम हर भारतीय को वहां से निकालेंगे: विदेश मंत्रालय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.