Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली में यात्रियों को मिलेगा पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली में यात्रियों को मिलेगा पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

चमोली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिलेट उत्पादों को प्रोत्साहन देने और अंतर्राष्ट्रीय मिलेट मिशन 2023 को बढ़ाने लिये पर्वतीय जिले चमोली ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को होटलों में मिलेट मिशन(स्थानीय उत्पाद) के तहत स्थानीय उत्पाद और विभिन्न पौष्टिक तत्वों से भरपूर मंडुवे की रोटी, लाल चावल का भात , गहत का फाणू, चौंसा, भंगजीरे की चटनी भी मिलेगी। यात्री और पर्यटक स्थानीय उत्पादों को होटलों और बाजार से भी खरीद सकेंगे। यह जानकारी अन्तराष्ट्रीय मिलेट मिशन-2023 के अन्तर्गत मिलेट उत्पादों को बढावा देने हेतु सोमवार को कृषि महोत्सव(खरीफ) के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने दी। कृषि महोत्सव के तहत सभी न्याय पंचायतों में गोष्ठियों के माध्यम से कृषकों को मिलेट मिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत परिसर गोपेश्वर से कृषि रथों को रवाना करते हुए कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कृषि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कृषकों एवं होटल व्यवसायियों के साथ गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें कृषकों को मिलेट फसलों की खेती, उनके गुण, पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही होटल व्यवसायियों को चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों को स्थानीय मिलेट उत्पादों का विपणन एवं होटल मेन्यू में मिलेट व्यंजनों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान होटल व्यवसायियों एवं कृषकों के सुझाव भी लिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी तहसील के एक गांव से विवाहिता लापता
Next: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली के घोड़ा खच्चर संचालकों को अनुमति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.