Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा- बदरीनाथ हाईवे भी रहा बंद
  • चमोली

चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा- बदरीनाथ हाईवे भी रहा बंद

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
default featured image

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले में बारिश के बाद गुरुवार को अलकनंदा, मंदाकिनी, नंदाकिनी सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। एहतियातन, पुलिस द्वारा लोगों से नदियों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। हालांकि नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल तक नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर, उमटा के पास पहाड़ी से सड़क पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील कर नदियों के पास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलकनंदा नदी का जल स्तर 953.10 मीटर तक पहुंच गया जबकि डेंजर लेवल 957.42 मीटर है।
नन्दाकिनी का जलस्तर 868.10 मीटर तक रहा। और पिंडर का जल स्तर 769.85 मीटर रहा। पहाड़ी से मलबा आने के बाद बदरीनाथ हाईवे उमटा और भनेर पानी में कई घंटे तक अवरुद्ध हुआ। उमटा में हाईवे 10 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा और दोपहर बाद यातायात के लिए सुचारु हो सका। हाईवे पर फंसे यात्रियों को कर्णप्रयाग तहसील प्रशासन ने पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट आदि के पैकेट बांटे। जिला अधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी हाईवे सहित सभी बाधित सड़कों की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बंद सड़कों को जल्द ही खोल दिया जाए। बताया कि संवदेनशील इलाकों में जेसीबी तैनात की गईं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीमताल घूमने आए एयरफोर्स के दो जवानों की डूबने से मौत
Next: मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा

Related Post

default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
hacker
  • चमोली

सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.