Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली में बारिश बनी आफत, मलबे में दबी गाड़ियां, घरों में घुसा पानी
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली में बारिश बनी आफत, मलबे में दबी गाड़ियां, घरों में घुसा पानी

RNS INDIA NEWS 09/04/2025
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने राहत के साथ-साथ मुसीबत भी साथ लाई। चमोली जिले में बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। एक ओर जहां तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं दूसरी ओर नालों और गदेरों में उफान आने से कई घरों में बरसाती पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थराली क्षेत्र में बुधवार शाम चार बजे के आसपास मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि शाम के समय ही पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों को घरों में लाइट और टॉर्च जलाकर काम चलाना पड़ा।

लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही मूसलधार बारिश के कारण नाले, गदेरे और नदियां उफान पर आ गईं। पिंडर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लोग दहशत में आ गए। बारिश के दौरान पहाड़ियों से आए मलबे में दो वाहन दब गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

जिले में मौसम के इस कहर के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीआरएफ और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तहसीलदार थराली अक्षय पंकज ने बताया कि इलाके में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

इधर, बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल वैन से चंपावत में तीन दिन बनेंगे पासपोर्ट
Next: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.