Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए होंगे 584 कार्यकारी मतदेय स्थल
  • चमोली

चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए होंगे 584 कार्यकारी मतदेय स्थल

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

माइग्रेट 09 मतदेय स्थलों के समायोजन और एक नए मतदेय स्थल बनने से मतदेय स्थलों की संख्या 592 से घटकर 584 हुई।

चमोली(आरएनएस)।   जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संपादनार्थ निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों यथा 04-बद्रीनाथ, 05-थराली और 06-कर्णप्रयाग के क्षेत्रान्तर्गत स्थापित मतदेय स्थलों के भवन क्षतिग्रस्त या जीर्ण-शीर्ण होन, विद्यालयों के उच्चीकरण होने पर मतदेय स्थलों के नाम में परिवर्तन करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त 04-बद्रीनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अधिक ऊंचाई वाले हिमाच्छादित 09 मतदेय स्थलों यथा माणा, नीती, गमशाली, कैलाशपुर, जेलम, कोषा, जुम्मा, द्रोणागिरी और मलारी के कुल 3821 मतदाताओं को जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उनके शीतकालीन निवास स्थान के निकटतम मतदेय स्थलों पर मतदान की सुविधा हेतु 40 मतदेय स्थलों में संबद्ध करने और मतदेय स्थल संख्या-86अ रा.इ.का. माणा घिंघराण कक्ष संख्या-2 में सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है।  04-बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत माइग्रेट 09 मतदेय स्थलों को अन्य मतदेय स्थलों में संबद्ध करने और एक सहायक मतदेय स्थल बनने के बाद अब कुल 202 कार्यकारी मतदेय स्थल रह जाएंगे। जनपद की तीनों विधानसभा में कुल 592 मतदेय स्थलों में से 09 मतदेय कम होने और एक सहायक मतदेय स्थल बनने से कुल 584 कार्यकारी मतदेय स्थल रह जाएंगे। इस प्रकार 04-बद्रीनाथ विधानसभा में 202, थराली विधानसभा में 203 और कर्णप्रयाग में 179 मतदेय स्थल होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली, बाबा का लिया आशीर्वाद
Next: गांवों का विकास करने में असफल डबल इंजन की सरकार : गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.