Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नोएडा : चलती ट्रेन से आरपीएफ के दो सिपाहियों को फेंकने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर
  • राष्ट्रीय

नोएडा : चलती ट्रेन से आरपीएफ के दो सिपाहियों को फेंकने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस ने बीती रात आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
मारा गया बदमाश, कुख्यात शराब तस्कर गैंग का सदस्य था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में 19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को गाजीपुर में दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। वह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित था।
मुठभेड़ में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ टीम ने बताया है कि बदमाश की पहचान मोहम्मद ज़ाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र का निवासी है। सोनू पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। बदमाश के ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान शराब तस्करों ने दोनों के साथ मारपीट की थी और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में मोहम्मद जाहिद वांछित चल रहा था और उसपर एक लाख का इनाम घोषित था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट कर्मचारी से मारपीट के आरोप में भाजयुमो नेता पर केस
Next: राशिफल 25 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.