Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता पहुंचने पर सांसद तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत
  • देहरादून

चकराता पहुंचने पर सांसद तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

चकराता में पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अवसर विकसित होंगे: रावत

विकासनगर। अपने परिवार के साथ हनोल यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का चकराता पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा की चकराता अत्यंत खूबसूरत हिल स्टेशन है, इसे पर्यटन के मानचित्र पर उचित स्थान मिलना चाहिए। रविवार सुबह गढ़वाल सांसद के चकराता पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जौनसार बावर से उनका बहुत लगाव है। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं। कहा कि कुछ दिन पूर्व वह लाखामंडल गए थे और अब जौनसार बावर के इष्ट देव महासू देवता के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि चकराता एक बेहद खूबसूरत और अनछुआ हिल स्टेशन है। यहां के प्राकृतिक नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हैं। कहा कि चकराता को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर स्वतः ही विकसित होंगे। क्षेत्र से युवाओं का पलायन भी रुकेगा। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में कई रिजॉर्ट, होटल बने मिले और कई बन रहे हैं, जो यहां के पर्यटन विकास के लिए अच्छा संकेत हैं। उन्होंने बस स्टैंड पर छावनी परिषद चकराता द्वारा बनाये सेल्फी प्वाइंट की भी प्रशंसा की। छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना, पूर्व सदस्य मोनिका मेहता ने उनके समक्ष त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत की समस्या रखते हुए टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी इस पर कार्य शुरू न होने की शिकायत की। सांसद ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गीताराम गौड़, पूर्व दर्जाधारी टीकाराम शाह, श्याम बोरा, सरदार सिंह, मनीष कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा
Next: चार लाख से अधिक की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.