Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में पशु चिकित्सक नहीं होने से पशुपालक परेशान
  • देहरादून

चकराता में पशु चिकित्सक नहीं होने से पशुपालक परेशान

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। चकराता छावनी स्थित पशु चिकित्सालय में डाक्टर की तैनाती न होने से स्थानीय पशुपालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को बीमार होने पर पशुओं को विकासनगर ले जाना पड़ रहा है। चकराता के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पशुपालन करते हैं। क्षेत्र का केंद्र बिंदु चकराता होने के चलते बड़ी संख्या में लोग रोजाना चकराता आते हैं। साथ ही आसपास कोई और पशु चिकित्सालय न होने के कारण लोगों को अपने पशुओं का इलाज कराने के लिये चकराता लाना पड़ता है। लेकिन एक माह पूर्व चकराता के पशु चिकित्सक का तबादला कहीं और हो जाने से पशुपालकों के पशुओं का उपचार नहीं हो रहा है। चकराता के पशु चिकित्सक चार्ज यहां से 50 किलोमीटर दूर स्थित कांडोई भरम चिकित्सालय के चिकित्सक को दिया गया है। जिनका यहां आना संभव नहीं होता है। लिहाजा पशुपालक अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकते रहते हैं। स्थानीय पशुपालक दिगंबर चौहान, सतपाल सिंह, भगतराम, बहादुर सिंह, पंकज चौहान, परम सिंह, महेंद्र राणा, कुंदन सिंह आदि का कहना है कि चकराता स्थित पशु चिकित्सालय ब्रिटिश कालीन है। उस समय सिर्फ देहरादून मसूरी और चकराता में ही पशु चिकित्सालय था। लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते यहां व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों को अपने बीमार पशुओं का उपचार करने के लिए 50 से 80 किमी की दूरी तय कर विकासनगर ले जाना पड़ता है, जिसमें व्यावहारिक तौर पर कई दिक्कतें आती हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार पशुओं की मौत हो जाती है। उधर, पशुपालन विभाग के निदेशक प्रेम कुमार ने बताया कि जल्द ही चकराता अस्पताल में पशु चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही: प्रीतम सिंह
Next: वृद्धा की हत्या और लूट का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.