Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता महाविद्यालय में पत्रकारिता पाठ्यक्रम की शुरुआत
  • देहरादून

चकराता महाविद्यालय में पत्रकारिता पाठ्यक्रम की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत पत्रकारिता विषय की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। अब महाविद्यालय में पत्रकारिता का विधिवत शिक्षण होगा। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ पहले दिन बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता विषय के स्वरूप से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता घटनाओं की तात्कालिक रिपोर्ट है। इसमें सामयिकता का तत्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है,जो कि अधिक समय में किये गये लेखन में नहीं होता। बताया कि पत्रकारिता के चार प्रमुख उद्देश्य हैं, जिनमें सूचना देना, व्याख्या करना, मार्गदर्शन करना और मनोरंजन करना। पत्रकारिता के प्रमुख साधन समाचार पत्र हैं, जो जन संचार के माध्यमों में विशिष्ट स्थान रखते हैं। समाचार पत्रों की प्रभावशीलता को देखकर ही कहा जाता है कि समाचार पत्र वर्तमान सभ्यता के मापदंड हैं। छात्रों को पाठ्यक्रम उपलब्ध कराते हुए प्राचार्य ने बताया कि तीन क्रेडिट के इस प्रश्नपत्र की सप्ताह में तीन दिन लगातार कक्षाएं चलाई जाएंगी। व्याख्यान में डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.पवन भट्ट, डा.स्वाति शर्मा द्वारा तकनीकी सहयोग दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल स्वामी को ब्लैकमेल कर रहा पत्रकार गिरफ्तार
Next: बदहाल हुआ सिमली में बना विकास भवन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.